पायलट की तबीयत अचानक खराब होने के बाद 'देवदूत' बना एक यात्री, 'धमाल' स्टाइल में सुरक्षित उतारा विमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2022

वेस्ट पाम बीच।  अमेरिका में फ्लोरिडा के अटलांटिक तट से दूर एक छोटे विमान में पायलट की तबीयत अचानक खराब होने के बाद एक यात्री ने ‘कॉकपिट रेडियो’ के जरिए मदद की गुहार लगाई और हवाई नियंत्रकों के निर्देशों का पालन करते हुए विमान को सुरक्षित उतारा। यात्री ने मंगलवार को बताया, ‘‘ स्थिति काफी गंभीर थी। पायलट को तबीयत खराब होने की वजह से कुछ समझ नहीं आ रहा था। मुझे विमान उड़ाने का कोई अनुभव नहीं था।’’ ‘कॉकपिट रेडियो’ के जरिए मदद की गुहार लगाने के बाद फोर्ट पियर्स में एक हवाई यातायात नियंत्रक ने जवाब दिया और यात्री से पूछा कि क्या वह सिंगल-इंजन सेसना 280 के बारे में कुछ भी जानते हैं।

यात्री के विमान को सुरक्षित ‘टरमैक’ पर उतारने पर एक अन्य नियंत्रक ने कहा, ‘‘ नए पायलट को बधाई।’’ मॉर्गन ने कहा कि ऐसा लगता है कि वह यात्री सही समय पर, सही जगह पर था। ‘फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन’ के प्रवक्ता रिक ब्रेटेनफेल्ड ने पुष्टि की है कि विमान में केवल पायलट और एक यात्री ही सवार था। एजेंसी मामले की जांच कर रही है। पायलट की हालत अब कैसी है, इस संबंध में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है और अधिकारियों ने उसकी पहचान भी उजागर नहीं की है।

प्रमुख खबरें

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत

Nirmala Sitharaman पहुंचीं Singapore, वैश्विक निवेशकों के साथ करेंगी उच्चस्तरीय बैठकें

Karnataka में आइसक्रीम इकाइयों पर छापा, 70 नमूने जांच के लिए भेजे

Shardiya Navratri 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी, हाथी पर सवार होकर आएंगी Maa Durga