Vande Bharat train के शौचालय में यात्री के धूम्रपान करने पर आग लगने की सूचना देने वाला अलार्म बज गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2023

विजयवाड़ा। तिरुपति-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस के एक शौचालय में एक अनधिकृत यात्री के धूम्रपान करने के कारण बुधवार शाम आग लगने की सूचना देने वाला अलार्म बज गया, जिसके चलते कुछ समय के लिए ट्रेन रोक दी गई। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना ट्रेन संख्या 20702 के गुडूर से गुजरने के बाद सी-13 डिब्बे में हुई। दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) जोन के विजयवाड़ा मंडल के एक अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “एक अनधिकृत यात्री तिरूपति से ट्रेन पर सवार हुआ और सी-13 कोच के शौचालय में घुस कर उसका दरवाजा अंदर से बंद कर लिया...यात्री ने शौचालय के अंदर धूम्रपान किया, जिसके परिणामस्वरूप शौचालय में मौजूद एयरोसोल अग्निशामक यंत्र स्वचालित रूप से सक्रिय हो गया।”

प्रमुख खबरें

Telangana Chemical Blast | यादाद्रि भुवनगिरि में दवा कंपनी के रिएक्टर में धमाका, 2 मजदूरों की मौत और 9 घायल

Anti Reservation Protest | दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

होर्मुज पर हमारा कब्जा! Donald Trump के बयान से भूचाल, ईरान ने थल-जल-नभ में अलर्ट कीं सेनाएं

Jairam Thakur ने PM Modi से मुलाकात की, हिमाचल विकास के मुद्दों पर की चर्चा