यात्री वाहनों की बिक्री पर टाटा मोटर्स को भरोसा, बोले- जुलाई-अगस्त तक मिल सकती है रफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2020

इंदौर। प्रमुख वाहन कंपनी टाटा मोटर्स के एक आला अधिकारी ने सोमवार को कहा कि ग्राहकों को बैंकों से वाहन ऋण मिलने में परेशानी और बीएस-4 से बीएस-6 उत्सर्जन मानक लागू होने से समूचा वाहन उद्योग सुस्ती से जूझ रहा है। हालांकि, अधिकारी ने कहा कि आगामी त्योहारी मौसम से पहले जुलाई-अगस्त तक यात्री गाड़ियों की बिक्री रफ्तार पकड़ सकती है। टाटा मोटर्स के अध्यक्ष (यात्री वाहन कारोबार) मयंक पारीक ने कम्पनी की नयी कार अल्ट्रोज को प्रदेश के बाजार में पेश किया। इस दौरान उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि देश में वाहन बाजार की सुस्ती कम अवधि के लिये रहने वाली है। हमें उम्मीद है कि आगामी त्योहारी मौसम से पहले जुलाई-अगस्त तक यात्री गाड़ियों की बिक्री में तेजी दर्ज की जायेगी।  

उन्होंने उम्मीद जतायी कि देश में बुनियादी ढांचे में लगातार विस्तार और युवा पेशेवरों की बढ़ती आबादी के कारण वाहनों का बाजार बढ़ेगा। पारीक ने कहा कि देश में करीब 74 प्रतिशत ग्राहक बैंकों से कर्ज लेकर कार खरीदते हैं। लेकिन पिछले 12 से 18 महीने के दौरान ग्राहकों को बैंकों से वाहन ऋण लेने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बीएस-4 से बीएस-6 के उत्सर्जन मानक में बदलाव के कारण भी समूचे मोटर गाड़ी उद्योग में थोड़ी सुस्ती दर्ज की गयी है, क्योंकि फिलहाल सारे वाहन विनिर्माता बीएस-4 श्रेणी वाले वाहनों का अपना पुराना स्टॉक खत्म करने में लगे हैं।

इसे भी पढ़ें: टाटा मुंबई मैराथन 2020 में 64 साल के धावक की मौत

पारीक ने इस सिलसिले में टाटा मोटर्स की स्थिति का ब्योरा देते हुए बताया,  हमने जारी वित्तीय वर्ष के शुरूआती नौ महीनों (अप्रैल-दिसंबर) में अपने कारखानों में बीएस-4 श्रेणी वाले वाहनों का स्टॉक खत्म कर दिया है। हमें उम्मीद है कि एक फरवरी तक हमारे डीलरों के पास इस श्रेणी के वाहनों का स्टॉक घटकर 5,000 इकाइयों से भी कम रह जायेगा। गौरतलब है कि पर्यावरण प्रदूषण कम करने की दिशा में उच्चतम न्यायालय के अहम फैसले के तहत एक अप्रैल से भारत चरण (बीएस)-6उत्सर्जन मानक लागू होने वाले हैं और देश में इन्हीं मानकों के अनुकूल नये वाहन बिकेंगे। इसके साथ ही, भारत चरण (बीएस)-4 श्रेणी के वाहनों का पंजीकरण बंद हो जायेगा।

प्रमुख खबरें

Mallikarjun Kharge का BJP पर तीखा हमला, जनता की कमाई किश्तों में लूट रही Modi सरकार | Fuel Price Hike

Rukmini Vasanth की डीपफेक बिकनी तस्वीरें वायरल, अभिनेत्री ने गोपनीयता के उल्लंघन पर जताई नाराजगी, दी कानूनी कार्रवाई की धमकी

Viksit Bharat 2047 का रोडमैप तैयार! PM Modi बोले- Semiconductor Sector देगा लाखों Jobs

देश के विभाजन के समय संघ की शक्ति उतनी नहीं थी अन्यथा देश का विभाजन भी नहीं होताः सुनील आंबेकर