राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में प्रवेश के लिए यात्रियों को करना पड़ा 50 मिनट से अधिक इंतजार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2021

नयी दिल्ली। कोविड-19 के मद्देनजर सामाजिक दूरी के अलावा अन्य सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने के परिणामस्वरूप दिल्ली के व्यस्त मेट्रो स्टेशन राजीव चौक में प्रवेश करने के लिए सोमवार को यात्रियों को 50 मिनट से अधिक का इंतजार करना पड़ा और यह सिलसिला करी पांच घंटे तक जारी रहा। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यह जानकारी दी। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन राष्ट्रीय राजधानी का दिल माने जाने वाले कनॉट प्लेस इलाके में स्थित है और दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन नेटवर्क पर है।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार ने राज्य में कोविड-19 लॉकडाउन 20 जुलाई तक बढ़ाया

यद्यपि डीएमआरसी की ओर से अधिकतम संख्या में ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है, इसके बावजूद यात्रियों को स्टेशनों के बाहर लंबा इंतजार करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। डीएमआरसी ने करीब पांच घंटे बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करने का समय सामान्यहोने की जानकारी दी। गौरतलब है कि 29 जून को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर यात्रियों को करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा था।

प्रमुख खबरें

India vs Sri Lanka Test: Prasidh Krishna और Manav Suthar की घातक गेंदबाजी से बैकफुट पर श्रीलंका, जीत के करीब Team India

Mahtari Vandan Yojana: CM विष्णु देव साय ने 67 लाख महिलाओं को भेजे 631 करोड़

Air India को चाहिए $1.5 Billion की भारी Funding, Tata Sons और Singapore Airlines से मांगी बड़ी मदद

Rohingya refugees ने Bangladesh में निकाली रैली, सुरक्षित म्यांमा वापसी की मांग की