सिंगापुर जाने वाले एअर इंडिया के विमान से यात्रियों को दिल्ली हवाई अड्डे पर नीचे उतारा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2025

सिंगापुर जाने वाली एअर इंडिया की एक उड़ान में सवार 200 से अधिक यात्रियों को दिल्ली हवाई अड्डे पर उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब एयर कंडीशनिंग प्रणाली में खराबी आ गई और लगभग दो घंटे तक विमान में बैठे रहने के बाद उन सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया गया।

उन्होंने बताया कि लगभग दो घंटे विमान में बैठे रहने के बाद सभी यात्रियों को उतारकर टर्मिनल भवन ले जाया गया। उन्होंने बताया कि चालक दल ने 200 से अधिक यात्रियों को विमान से उतारने के फैसले की कोई खास वजह नहीं बतायी। अभी एअर इंडिया ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में यात्रियों को अखबारों और पत्रिकाओं से हवा करते हुए देखा गया।

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट