यात्रीगण कृपया ध्यान दें,रविवार को येलो लाइन के इन तीन स्टेशनों पर नहीं मिलेगी मेट्रो

By टीम प्रभासाक्षी | Dec 18, 2021

अगर आप भी इस रविवार दिल्ली मेट्रो के येलो लाइन पर सफर करके कहीं जाना चाहते हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। दरअसल दिल्ली मेट्रो येलो लाइन के कुतुब मीनार स्टेशन पर ट्रैक की मरम्मत का कार्य किया जाना है, जिसके चलते मेट्रो सेवाओं में कुछ तब्दीली की जा रही है। इस संबंध में डीएमआरसी की तरफ से एक ही एडवाइजरी जारी की गई है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि, 19 दिसंबर यानी रविवार को यलो लाइन पर मेट्रो सेवाओं को कुछ समय के लिए बंद किया जा रहा है, वही कुछ दूसरी ट्रेनों का परिचालन भी बाधित रहेगा।

 आपकी जानकारी के लिए बता दें, चलो लाइन के इस सेक्शन को छोड़कर बाकी यलो लाइन की मेट्रो ट्रेने सुचारू रूप से चलेंगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस सेक्शन में भी बदलाव सुबह 7:00 बजे तक की है। बस सेवा भी समयपुर बादली से ग्रीन पार्क और कुतुबमीनार से हुडा सिटी सेंटर के लिए सुचारू रूप से जारी रहेगी। लोगों को स्टेशनों पर होने वाले बदलाव की जानकारी नियमित अनाउंसमेंट करके दी जाएगी। सुबह 7:00 बजे के बाद इस सेक्शन के मेट्रो स्टेशन भी खुल जाएंगे। इसके बाद पूरी येलो लाइन पर मेट्रो सेवा पहले की तरह से जारी रहेगी।

प्रमुख खबरें

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा

नीरज चोपड़ा ने 10 महीने के Injury संघर्ष पर तोड़ी चुप्पी, Glasgow CWG में सिल्वर जीतकर की शानदार Comeback

Glasgow CWG में भारतीय मुक्केबाजों का Golden धमाका, अब Asian Games में होगी असली परीक्षा

FIFA में मचे घमासान के बीच Gianni Infantino को मिला समर्थन, World Cup अधिकारों पर छिड़ा था बड़ा विवाद