Sonam Bajwa Birthday: एक्टिंग का जुनून ले आया फिल्म इंडस्ट्री, Punjabi Cinema के बाद Bollywood में मचाया धमाल

By अनन्या मिश्रा | Aug 16, 2026

हिंदी और पंजाबी सिनेमा की हिरोइन सोनम बाजवा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनम बाजवा ने अपने करियर की शुरूआत एयर होस्टेस के रूप में की थी। लेकिन उनको हमेशा से एक्टिंग का शौक रहा और यही शौक उनको पंजाबी सिनेमा के करीब ले आया। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर सोनम बाजवा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

फिल्मी करियर

सोनम को शुरूआत से ही एक्टिंग में रुचि थी। इसलिए वह मुंबई चली गईं और साल 2012 में वह बतौर फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुईं। अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले सोनम कुछ समय के लिए एयर होस्टेस के रूप में भी काम किया।

सोनम बाजवा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत साल 2013 में आई पंजाबी फिल्म 'बेस्ट ऑफ लक' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'निक्का जैलदार', 'पंजाब 1984', 'सरदार जी 2', 'मंजे बिस्तरे', 'गुड्डियां पटोले' और 'कैरी ऑन जट्टा' जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड में कैमियो और कुछ खास प्रोजेक्ट्स के जरिए एंट्री की।

एक्ट्रेस ने बॉलीवुड फिल्म 'बाला' और 'स्ट्रीट डांसर 2डी' में रोल निभाए हैं। उन्होंने इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों के साथ कई पॉपुलर फिल्मों में काम किया। जिसमें 'बॉर्डर 2' और 'हाउसफुल 5' आदि शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

MRPL में घातक विस्फोट के बाद शीर्ष प्रबंधन और यूनिट प्रमुख पर केस दर्ज

Durga Puja पास विवाद: ED ने बंगाल के पूर्व मंत्री Indranil Sen से की 10 घंटे पूछताछ

गुवाहाटी वनडे: Shubman Gill के सबसे तेज दोहरे शतक से India ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया

Kuldeep Yadav 200 ODI Wickets से 2 कदम दूर, गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका