पैसे का लालच देकर लोगों को बना रहे थे ईसाई, पादरी और उसकी पत्नी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2022

पणजी। गोवा में लोगों को नकदी देने तथा उनकी बीमारियों के इलाज का वादा कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए फुसलाने के आरोप में पुलिस ने एक पादरी और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मापुसा पुलिस थाने के अधिकारी के मुताबिक, दो व्यक्तियों द्वारा अलग-अलग शिकायत दर्ज कराने के बाद पादरी डोमनिक डिसूजा और उनकी पत्नी जोन को बृहस्पतिवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने अपनी शिकायत में पादरी और उनकी पत्नी पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें: देश में कोविड-19 के 2,710 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 15,814 हुई

पुलिस को शिकायत मिली थी कि दंपति लोगों को नकद या लंबी बीमारी का उपचार करने सहित अन्य वादों का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए कह रहे थे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी दंपति को शुक्रवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस आगे की जांच के लिए उनकी हिरासत की मांग करेगी।

प्रमुख खबरें

विदेशी मेडिकल डिग्री पर भारत में FMGE के लिए संबंधित देश का स्वतंत्र लाइसेंस जरूरी: NMC

BCCI ने Smriti Mandhana को बनाया भारतीय महिला टीम का नया Captain, नए उप-कप्तानों के नाम भी सामने आए

BPTP Extortion मामले में AI Voice Clone की होगी जांच, CBI CFSL को High Court का निर्देश

इजराइली सेना के हमलों में Gaza Strip का राफा शहर पूरी तरह तबाह, सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आई बर्बादी