पासवान ने अयोध्या मुद्दे के कानूनी समाधान की वकालत की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2017

पटना। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने आज कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के जटिल मुद्दे का समाधान कानूनी तौर पर निकलना चाहिए। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पासवान ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अयोध्या का समाधान अदालत के फैसले से निकलना चाहिए।’’

 

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अयोध्या में राम मंदिर और जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त करने जैसे विवादास्पद मुद्दों पर कुछ नहीं कहा और इसके बजाय उत्तर प्रदेश और दूसरे राज्यों में चुनाव के दौरान भ्रष्टाचार समाप्त करने और विकास के नाम पर वोट मांगे।’’ पासवान ने कहा कि मोदी ने उत्तर प्रदेश की जनता से गरीबों के सशक्तीकरण, विकास और भ्रष्टाचार उन्मूलन की प्रतिबद्धता जताई है और योगी आदित्यनाथ सरकार को इस दिशा में बढ़ना चाहिए। उन्होंने हाल ही में पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों में भाजपा के प्रचार की सफलतापूर्वक अगुवाई के लिए मोदी की प्रशंसा की। पासवान ने कहा, ‘‘मोदी की सुनामी में खासतौर पर उत्तर प्रदेश में पूरे विपक्ष का सफाया हो गया है।’’

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo बने Perplexity के निवेशक, भारतीय मूल के CEO अरविंद श्रीनिवास के साथ नई AI साझेदारी

कराची की निकिता नागदेव का आरोप पति ने दिल्ली में दूसरी शादी रचाई, अब भारत में न्याय की मांग।

Delhi में छठ जल विवाद पर सीएम रेखा गुप्ता का पलटवार, विपक्ष पर आस्था रोकने का आरोप

Indigo Airlines crisis: 650 उड़ानें रद्द, DGCA ने CEO को नोटिस जारी, यात्रियों और पर्यटन पर असर