WTC Final 2025 में पैट कमिंस का कारनामा, जड़ा विकेटों का सिक्सर और टेस्ट में ट्रिपल सेंचुरी

By Kusum | Jun 12, 2025

ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पैट कमिंस ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। दरअसल, कमिंस ने लंदन के लॉर्ड्स में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में विकेटों के साथ-साथ रिकॉर्ड्स की भी झड़ी लगा दी। साउथ अफ्रीका की टीम को चारों खाने चित करते हुए पैट कमिंस ने पहले तो विकेटों का सिक्सर लगाया। इसके साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में विकेटों का तिहरा शतक पूरा किया। इसी पारी के दौरान वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2023-25 के चक्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए। 

जैसे ही कमिंस को इस पारी का छठा विकेट मिला तो टेस्ट क्रिकेट में उनकी विकेटों के मामले में ट्रिपल सेंचुरी भी पूरी हो गई। वे ऐसा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के 8वें गेंदबाज बन गए। इसके अलावा कप्तान के तौर पर वह 9 या इससे ज्यादा बार पांच विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने भारत के बिशन सिंह बेदी को पीछे छोड़ा है। इमरान खान और रिची बेनोड ने क्रमश: 12 और 9 बार ये कमाल किया था। करियर में 14वीं बार उन्होंने 5 या इससे ज्यादा विकेट अपने टेस्ट करियर के लिए हैं। इस समय ऑस्ट्रेलिया थोड़ी सी कमजोर लग रही थी, लेकिन इस मैच में पैट कमिंस ने वापसी कराई। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं