अवध ओझा का रास्ता साफ, 15 जनवरी को करेंगे नामांकन, EC से केजरीवाल ने की मुलाकात

By अंकित सिंह | Jan 13, 2025

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पार्टी के अन्य नेताओं के साथ चुनाव आयोग से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद केजरीवाल ने कहा कि हम अभी चुनाव आयोग से मिलकर वापस आ रहे हैं। चुनाव आयोग ने अवध ओझा का वोट शिफ्ट करने का आदेश दिया है और वह वोटर होंगे और अपना वोट डाल सकेंगे। वह अपना नामांकन भी दाखिल कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने पूरा आश्वासन दिया है कि किसी भी हालत में एक भी गलत वोट नहीं पड़ने दिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: मेरे खिलाफ भ्रामक अभियान चला रहे केजरीवाल, मैं किसी भी पद का दावेदार नहीं, रमेश बिधूड़ी ने कर दिया साफ

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि हमारे पास 2 से 3 मुद्दे थे। उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि वह इस पर गौर करेंगे। वे (भाजपा) फर्जी वोट बना रहे हैं और वे नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र को निशाना बना रहे हैं। यह उनकी घबराहट है और उन्हें अपनी हार नजर आ रही है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरक्षण के मुद्दे पर दिल्ली के जाटों को ‘धोखा’ देने का आरोप लगाया और पार्टी से पूछा कि उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए केंद्र की सूची में कब शामिल किया जाएगा। पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने अपने आवास पर जाट नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। 

प्रमुख खबरें

Iran War के बीच Donald Trump का China दौरा टला, अब May में Xi Jinping से होगी मुलाकात

Hormuz Strait पर Iran का मास्टरस्ट्रोक! भारत-रूस को दी हरी झंडी, America-Israel का रास्ता रोका

Cuba में इतिहास का सबसे बड़ा Blackout, बिजली-पानी को तरसे करोड़ों लोग, जिंदगी हुई बेहाल

Israel से भारत की दोस्ती पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दलों को Jaishankar ने दिया करारा जवाब