IND vs SL: Pathum Nissanka का कमाल, विराट कोहली से छीना टी20 एशिया कप का ताज

By Kusum | Sep 26, 2025

श्रीलंका के बल्लेबाज पथुम निसंका ने टी20 एशिया कप का एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। पथुम निसंका ने विराट कोहली से टी20 एशिया कप का एक ताज छीन लिया है। विराट कोहली अब तक टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस रन की पारी खेलने वाले बल्लेबाज थे, लेकिन अब ये रिकॉर्ड श्रीलंकाई बल्लेबाज पथुम निसंका के नाम दर्ज हो गया है। पथुम निसंका ने भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 के सुपर-4 के आखिरी मैच में कमाल की बल्लेबाजी की।  


विराट कोहली ने 2016 और 2022 में टी20 एशिया कप खेला था और कुल 4 बार वे फिफ्टी प्लस तक पहुंचे थे। जिसमें एक बार उनके बल्ले से शतक भी निकला था। वहीं पथुम निसंका ने पांच बार फिफ्टी प्लस की पारी टी20 एशिया कप के इतिहास में खेली है। पथुम निसंका 2022 और 2025 में टी20 एशिया कप खेले हैं। इस तरह निसंका टी20 एशिया कप के फिफ्टी प्लस बनाने वाले नए सरताज बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली ने पाकिस्तान के रिजवान का रिकॉर्ड तोड़ा था। 


निसंका अब 5 फिफ्टी प्लस स्कोर के साथ पहले नंबर पर हैं जबकि विराट कोहली ने 4 बार ये कमाल किया है। रिजवान और कुसल मेंडिस ने 3-3 बार ये कमाल किया है जबकि अभिषेक शर्मा इसी टूर्नामेंट में तीन बार ये कमाल कर चुके हैं।   

प्रमुख खबरें

7 साल पीछे चलने वाले देश में अचानक गूंजा वंदे मातरम, दोनों हाथ उठाकर ताली बजाने लगे मोदी, Video वायरल

शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन के खिलाफ़ FIR दर्ज, एक्ट्रेस से सभी आरोपों को बताया बेबुनियाद! जानें क्या है पूरा मामला

New Year 2026 Vacation Plan: नए साल की छुट्टियों में घूमने के लिए बनाएं प्लान, यहां देखें बेस्ट डेस्टिनेशन

140 करोड़ लोगों की दोस्ती का संदेश लाया हूं...इथियोपिया की संसद में PM मोदी का संबोधन