पटियाला झड़प में बड़ा एक्शन! आईजी, एसएसपी समेत तीन पुलिस अधिकारियों का तबादला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2022

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने खालिस्तान विरोधी मार्च को लेकर दो समूहों के बीच झड़प के एक दिन बाद शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक (पटियाला रेंज), पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है।

इसे भी पढ़ें: IPL 2022। डिकॉक ने जीता दिल, गुजरात के खिलाफ कोहली पर होंगी सभी की निगाहें तो राजस्थान के सामने होगी मुंबई

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुखविंदर सिंह चिन्ना को पटियाला रेंज का नया आईजी नियुक्त किया गया है, जबकि दीपक पारीक पटियाला के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होंगे। वजीर सिंह को पटियाला का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। पटियाला में एक मंदिर के बाहर दो समूहों के बीच शुक्रवार को हुई झड़प और पथराव में चार लोग घायल हो गए थे। इस दौरान स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ीं।

प्रमुख खबरें

भारत में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र निजी कंपनियों के लिए खुला, संसद से नया कानून पास

Bangladesh: शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका में हिंसा, भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर असर

निफ्टी और सेंसेक्स में चार दिन बाद तेजी, वैश्विक संकेतों से बाजार को सहारा

Adani Group का बड़ा दांव: एयरपोर्ट कारोबार में पांच साल में ₹1 लाख करोड़ निवेश की योजना