बदायूं मेडिकल कालेज में मरीज को चूहों ने काटा, प्राचार्य ने मामले की जांच का दिया आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2023

बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) में भर्ती एक मरीज के अंगों को चूहों द्वारा कुतर दिये जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य ने सोमवार को कहा कि इस मामले की जांच करा कर लापरवाह लोगों के खिलाफ कार्यवाही भी की जायेगी साथ ही भविष्य में वार्ड तथा मरीजों के आसपास चूहे ना पहुंच सके इसके लिए रैट ट्रैप लगवाए जा रहे हैं। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दातागंज तहसील क्षेत्र के कस्बा दातागंज बुध बाजार निवासी राम सेवक गुप्ता दो दिन पूर्व हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने बताया कि आसपास में काफी खुला स्थान और खेत हैं।मरीज के परिजन एवं तीमारदार भी वहां बैठकर भोजन करते हैं, जिससे चूहे अक्सर वार्ड में आ जाते हैं।प्राचार्य ने कहा कि भविष्य में वार्ड और मरीजों के आसपास चूहे ना पहुंच सके इसके लिए ‘रैट ट्रैप’ (पिंजरे) भी लगवाए जा रहे हैं। साथ ही इस मामले की जांच कराकर लापरवाह लोगों के खिलाफ कार्यवाही भी की जायेगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल मरीज बिल्कुल स्वस्थ है और शीघ्र ही उसको अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

Rae Bareli पहुंचे Rahul Gandhi, व्यापारियों और वकीलों से मिलकर जानी समस्याएं

Gujarat Assembly के मानसून सत्र में पेश होंगे 9 अहम Bills, 11 सितंबर तक चलेगी कार्यवाही

Punjab में नशा तस्करी पर सवाल उठाने वाले ग्रामीण की मौत, Harpal Cheema पर FIR की मांग

Cauvery Dispute: Tamil Nadu को पानी देने के निर्देश के खिलाफ Supreme Court जाएगी कर्नाटक सरकार