भोपाल में लगातार सामने आ रहे डेल्टा प्लस वेरिएंट से पीड़ित मरीज

By सुयश भट्ट | Jun 26, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका के बीच डेल्टा प्लस के मामले लगातार मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को डेल्टा प्लस का 8वां मामला सामने आया है। फिलहाल राहत की बात यह है कि वह स्वस्थ है और घर पर है।

बता दें कि डेल्टा प्लस वेरिएंट मिलने के बाद केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को अलर्ट जारी किया था। इसमें संक्रमण को रोकने के लिए भीड़ को नियंत्रित करने, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने की सलाह दी थी। हालांकि अभी तक जमीन पर काम करने वाले अधिकारियों को राज्य सरकार की तरफ से कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में डेल्टा प्लस वेरिएंट के 7 मामलों की हुई पुष्टि, 2 साल की बच्ची ने जीती जंग 

वहीं डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि होने वाले बैरागढ़ निवासी है। युवक 5 जून को संक्रमित हुआ था। उसका एक निजी अस्पताल में 9 दिन इलाज चला। जिसके बाद वह स्वस्थ्य होकर घर चला गया। युवक को वैक्सीन नहीं लगी है। उसके संपर्क में आने वाले भी स्वस्थ हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील, कहा संविधान की करेंगे रक्षा

क्या आपको सिस्टम या नतीजों पर शक है? 124 पूर्व IAS, IPS अधिकारियों ने जारी किया ओपन लेटर

Ukraine के Zaporizhzhia में रूसी हवाई हमले, बच्चों समेत 12 नागरिकों की मौत

ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर