PUBG गेम खेल कर लड़कियों से करता दोस्ती, गंदे काम को देता अंजाम; फोन में मिले 100 से ज्यादा अश्लील वीडियो

By निधि अविनाश | Feb 01, 2022

बिहार के पटना से एक ऐसी घटना सामने आई है जिससे पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। पटना के फुलवारी शरीफ थानाक्षेत्र की एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि, एक शख्स ने चार साल तक उसका यौन शोषण किया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक ऑनलाइन गेमर है और वह लड़कियों की अश्लीली वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। पुलिस ने बताया कि, आरोपी का नाम रितिक राज है। फुलवारी शरीफ थानाध्यक्ष राफिकुर रहमान ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

इसे भी पढ़ें: नोएडा और ग्रेटर नोएडा से लगातार बरामद किए जा रहे हैं लाखों रुपये, 10 दिन में ही मिले इतने करोड़

आरोपी के फोन में 100 से अधिक अश्लील वीडियो

पुलिस ने बताया है कि, आरोपी के फोन में 100 से अधिक अश्लील वीडियो मिले है और वह इन्ही वीडियो के जरिए महिलाओं को ब्लैकमेल करता था। पुलिस ने आरोपी के घर से नशीला पदार्थ बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है और उसपर आगे की  कार्रवाई की जा रही है। सब इंस्पेक्टर रोशन कुमार सिंह के मुताबिक, लड़की की मुलाकात आरोपी रितिक राज से पब्जी गेम के जरिए हुई थी। लड़की ने बताया कि, उसकी फोटो लेकर पहले उसे ब्लैकमेल किया और फिर बाद में उसके साथ यौन शोषण करता रहा। इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बनाएं। इसके जरिए आरोपी लड़की को ब्लैकमेल कर पैसे की मांग करता था। आरोपी ने इसके अलावा महिला के नाम पर होटल बुक कराया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। पुलिस की सख्ती के बाद आरोपी ने सबकुछ कबूल कर दिया और बताया कि उसने एक नहीं बल्कि कई लड़कियों के साथ गदा काम कर ब्लैकमेल किया है।

प्रमुख खबरें

वाजपेयी का कार्य और नेतृत्व राष्ट्र के विकास के लिए पथ-प्रदर्शक बना रहेगा: मोदी

Karnataka में नेतृत्व परिवर्तन के बारे में कांग्रेस के भीतर या कहीं भी कोई अटकलें नहीं: Shivakumar

Jammu and Kashmir Police ने मादक पदार्थ तस्कर की तीन करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

Odisha government ने 1,333 करोड़ रुपये के 11 निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी