By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 29, 2024
यूवेंट्स के मिडफील्डर पॉल पोग्बा पर टेस्टोस्टेरॉन का पॉजिटिव पाये जाने के बाद गुरुवार को चार साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया। इटली की डोपिंग रोधी अदालत ने विश्व कप विजेता फुटबॉलर पोग्बा के सितंबर में पॉजिटिव पाये जाने के बाद इस अधिकतम प्रतिबंध की घोषणा की।
पोग्बा हालांकि इस फैसले के खिलाफ स्विट्जरलैंड स्थिति खेल पंचाट में अपीलकर सकते हैं। इस सजा से पोग्बा का करियर खत्म हो सकता है क्योंकि फ्रांस का यह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अगले महीने 31 साल का हो जायेगा। विश्व डोपिंग रोधी संहिता के अंतर्गत चार साल का प्रतिबंध सामान्य है लेकिन अगर कोई खिलाड़ी साबित कर देता है कि उसने जानबूझकर डोपिंग नहीं की, या फिर किसी तरह की मिलावट के कारण ऐसा हुआ तो ऐसे मामलों में डोपिंग की सजा कम की जा सकती है।