सुपरस्टार पवन कल्याण ने भरा नामांकन, पहली बार लड़ रहे हैं चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2019

अमरावती। जन सेना प्रमुख पवन कल्याण तथा चार मंत्रियों श्रीनिवास राव, डी यू राव, पी पी राव और के रविंद्र ने 11 अप्रैल को आंध्र प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये बृहस्पतिवार को नामांकन किया। वहीं, वाईएसआर कांग्रेस के उम्मीदवार वाई एस अविनाश रेड्डी, तेलुगु देशम पार्टी के एम श्री भरत और कांग्रेस की वी श्रुति देवी ने लोकसभा चुनाव के लिये नामांकन भरा।

अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने विशाखापट्टनम जिले में गाजुवाका से नामांकन पत्र दाखिल किया।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand