Chai Par Sameeksha: पवन खेड़ा का PM पर हमला, MCD में मारपीट और हो-हल्ला, क्या यही है लोकतंत्र

By टीम प्रभासाक्षी | Feb 27, 2023

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क के खास साप्ताहिक कार्यक्रम चाय पर समीक्षा में इस सप्ताह कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी, दिल्ली नगर निगम में हंगामा, पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था आदि मुद्दों की समीक्षा की गयी। इस दौरान प्रभासाक्षी संपादक ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा भले अपनी पार्टी का पक्ष प्रखरता के साथ रखते हों लेकिन उन्हें दूसरे दलों पर हमलावर होते हुए खुद पर काबू भी रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनसे जुड़ा प्रकरण अन्य नेताओं के लिए भी बड़ा सबक है क्योंकि कानून का पालन करना और ज़बान संभाल के बोलने का नियम सिर्फ जनता के लिए ही नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने और उसकी गरिमा बढ़ाने की जिम्मेदारी राजनीतिज्ञों पर ही होती है इसलिए उन्हें मर्यादित आचरण के जरिये मिसाल कायम करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Pawan Khera ने जयशंकर को बताया असफल मंत्री, कहा- चीनी आक्रामकता पर सवाल से बचती है सरकार

इसके अलावा प्रभासाक्षी संपादक ने कहा कि पंजाब के अजनाला प्रकरण में कई गंभीर सवाल उठे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह हथियारबंद लोगों के सामने घुटने टेके गये हैं क्या उससे अराजक तत्वों के हौसले नहीं बढ़ेंगे? उन्होंने कहा कि जिस तरह पुलिसवालों पर हमला किया गया और आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, क्या उससे पुलिसकर्मियों का मनोबल कम नहीं होगा? उन्होंने कहा कि जहां तक अमृतपाल सिंह की बात है तो यह जानते हुए भी कि वह सिख  युवाओं को कट्टरपंथ की राह पर धकेल रहा है, फिर भी उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? इसके अलावा प्रभासाक्षी संपादक ने कहा कि सवाल यह भी उठता है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही खालिस्तानी  तत्व क्यों हावी हो रहे हैं? 

प्रमुख खबरें

Texas में होगी Quad Energy Security Forum की पहली बैठक, मनोहर लाल लेंगे हिस्सा

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की बढ़त एक प्रतिशत से भी कम: Dotasra

Kolkata में Suvendu Adhikari ने वाम दलों पर साधा निशाना, लोगों से सनातनी संस्कृति की रक्षा का आह्वान किया

राजस्थान निकाय चुनाव: Kota नगर निगम में BJP को मिला 55 वार्डों के साथ स्पष्ट बहुमत