Pawan Singh: नहीं माने पवन सिंह, काराकट से भर दिया नामांकन, क्या BJP पार्टी से निकालेगी?

By अंकित सिंह | May 09, 2024

बिहार की काराकट सीट अब चर्चाओं के केंद्र में है। इसकी बड़ी वजह यह है कि भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने आज अपना नामांकन दाखिल कर लिया है। पवन सिंह के नामांकन में भोजपुरी सिने जगत के कई बड़े कलाकार शामिल हुए जिसमें नवादा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे गुंजन सिंह, भोजपुरी स्टार अरविंद कुमार अकेला उर्फ कल्लू, आर्यन बाबू शामिल रहे। पवन सिंह को भाजपा की ओर से लगातार मनाने की कोशिश हो रही थी। लेकिन पवन सिंह नहीं माने। पवन सिंह ने भारी हुजूम के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। वह सासाराम में रोहतास समाहरणालय पहुंचे थे। पवन सिंह को पहले आसनसोल से भाजपा ने टिकट दिया था। हालांकि उन्होंने लौटा दिया था। इसके बाद पवन सिंह ने काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 के चौथे चरण में बिहार की इन 5 सीटों पर होंगे चुनाव, दो केंद्रीय मंत्रियों पर सबकी नजर

पवन सिंह के नामांकन के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अप भाजपा उनके खिलाफ एक्शन लेगी। क्योंकि भाजपा लगातार उनसे चुनाव नहीं लड़ने की अपील कर रही थी। उन्हें मनाने की भी कोशिश हो रही थी। लेकिन पवन सिंह ने अब नामांकन दाखिल कर दिया है। ऐसे में इस बात की उम्मीद की जा रही है कि भाजपा उनके खिलाफ खड़े एक्शन ले सकती हैं। पवन सिंह को लेकर प्रभासाक्षी द्वारा पूछे गए सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि पवन सिंह उनके छोटे भाई हैं। अगर वह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं तो उन्हें मनाने की कोशिश की जा सकती है। वह भाजपा से जुड़े रहे हैं। पार्टी ने उन्हें आसनसोल से टिकट दिया था। हालांकि उन्होंने ही चुनाव लड़ने से मना किया है। देखते हैं इसको लेकर क्या हो पता है। 

प्रमुख खबरें

Chai Par Sameeksha: Gyanesh Kumar के चलते बंपर वोटिंग के पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं, फिर Vote Chori कैसे हो गयी?

West Bengal Police में बड़ा फेरबदल: STF आईजीपी और डीआईजी समेत 23 अधिकारियों का ट्रांसफर

Delhi में एकजुट दिखने वाले दल UP में आपस में लड़ रहे, INDIA Bloc की यह कैसी एकता है?

पिता को जेल भिजवाने के लिए CM Mohan Yadav को दी थी धमकी, Bhopal Police ने आरोपी को दबोचा