Pawan Singh के 'काशी में शिव शंकर' गाने की धूम, शिवभक्त जबरदस्त तरीके से झूमने पर हुए मजबूर

By अंकित सिंह | Aug 12, 2023

पवन सिंह भोजपुरी के पावर स्टार है। इसमें कोई दो राय नहीं है। बतौर सिंगर और एक्टर वह भोजपुरिया दर्शकों पर राज करते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। तो वहीं कई बड़े फिल्मों में अभिनय कर जादू बिखेरा है। उनके गाने हो या फिल्म, सभी सुपरहिट होते हैं। इसी कड़ी में सावन के महीने में पवन सिंह का भोले बाबा का एक गाना भी खूब छाया हुआ है। अपने रिलीज के साथ ही इस गाने ने यूट्यूब पर धूम मचा दिया है। इस गाने के बोल हैं काशी में शिव शंकर। आपको बता दें कि सावन को भोलेनाथ का महीना माना जाता है। इसी महीने में कांवड़ यात्रा निकलती है। यही कारण है कि सावन में भोले बाबा के गीत भी खूब आते हैं। 

सुर्खियों में भी रहते हैं

लॉलीपॉप लागेलू से प्रसिद्धि हासिल करने वाले पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं। जितना वे अपने गाने और फिल्मों के लिए सुर्खियों में रहते हैं, उतना ही व्यक्तिगत जिंदगी में उनको लेकर कॉन्ट्रोवर्सी भी रही है। अक्सर पवन सिंह किसी ना किसी कारण चर्चा में आ ही जाते हैं। पवन सिंह को लेकर जो भी विवाद हुए हैं, उस पर पर उनसे सवाल पूछा गया। इस पर पवन सिंह ने साफ तौर पर कहा कि बदनामी को मेरा भाग्य कह लीजिए। मैं हमेशा काम खत्म करके ही घर जाता हूं। काम शुरू करने से पहले जिम जाता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि बदनामी हटे पर वह हमेशा मेरे कंधे पर लदी रहती है।

प्रमुख खबरें

गोवा में वोटर लिस्ट से नाम कटने की प्रक्रिया को पलटा नहीं जा सका क्योंकि... विरोध के बीच EC ने फॉर्म 7 का हवाला दिया

उत्तराखंड MBBS फर्जीवाड़ा: भोपाल का एजेंट धीरज गिरफ्तार, 5.5 लाख रुपये नकद बरामद

LPG की कीमत होने वाली है कम! भारत को कहां मिल गया गैस का भंडार?

Goa में होगी IPL 2027 Auction, तीन साल बाद भारत लौटेगा खिलाड़ियों का बाजार