Lok Sabha Chunav नहीं लड़ेंगे Pawan Singh, नाम वापस लेने की घोषणा की, BJP के कहने पर छोड़ी सीट?

By एकता | Mar 03, 2024

भोजपुरी गायक एवं अभिनेता पवन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार के तौर पर अपना नाम वापस ले लिया है। सिंह ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिये इस बात की घोषणा की। उन्होंने टिकट देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया और कहा कि वह ‘‘किसी कारणवश’’ आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। सिंह ने एक्स पर लिखा, 'भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके मुझे आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारणवश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा…।' सिंह ने चुनाव नहीं लड़ने के अपने फैसला का कारण स्पष्ट नहीं किया।

इसे भी पढ़ें: कोई भी पात्र गरीब आवास योजना के लाभ से वंचित न रहे, CM Adityanath ने अधिकारियों को दिए निर्देश

आसनसोल लोकसभा सीट पर पवन सिंह को उम्मीदवार घोषित करने के भाजपा के फैसले की तृणमूल कांग्रेस ने आलोचना की थी। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी ने आरोप लगाया था कि सिंह के कई गाने असभ्य हैं और उनमें राज्य की महिलाओं सहित सभी महिलाओं को अश्लील तरीके से चित्रित किया गया है। देखा जाए तो तृणमूल कांग्रेस के आरोपों के बाद विवाद खड़ा होने से बचाने के लिए भाजपा ने पवन सिंह को अपना नाम वापस लेने के लिए राजी किया है। बता दें, संदेशखालि विवाद को लेकर भाजपा लंबे समय से तृणमूल पर निशाना साध रही है। ऐसे में पवन सिंह की उम्मीदवारी पार्टी के लिए विवाद खड़ा कर सकती थी।

प्रमुख खबरें

छोटी मछली पकड़ाई लेकिन मगरमच्छ नहीं, राम मंदिर चंदा चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह, आखिरी सांस तक लडूंगा

शनि देव को करना है प्रसन्न? Haircut करवाते समय अपनाएं यह ज्योतिषीय उपाय, Life होगी बेहतर

Wayanad Landslide में मौत का आंकड़ा 4, Priyanka Gandhi ने की मदद की अपील

Kushal Tandon के भद्दे मजाक पर बवाल, पति Zaid के बचाव में Gauahar Khan का पोस्ट