Pawar ने नड्डा से पूछा - महाराष्ट्र में मिशन 48 क्यों नहीं, हिमाचल प्रदेश में हार की याद दिलाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2023

पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 2024 के लोकसभा अभियान की शुरुआत ‘मिशन 45’ के नारे के साथ करने को लेकर मंगलवार को भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा पर निशाना साधा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए भाजपा प्रमुख को यह भी याद दिलाया कि महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं, 45 नहीं। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि नड्डा की पार्टी उनके गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव हार गई। पुणे जिले के बारामती में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर पवार ने कहा, ‘‘मैं हैरान हूं उन्हें मिशन 48 शुरू करना चाहिए था क्योंकि महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं न कि 45।’’

इसे भी पढ़ें: तनीषा मामला : अदालत ने अभिनेता शीजान खान को जेल में भी बाल रखने की इजाजत दी

उच्चतम न्यायालय द्वारा नोटबंदी को वैध मानने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार ने कहा कि यह शीर्ष अदालत का फैसला है और ‘‘हम सभी को इसे स्वीकार करना होगा।" उन्होंने यह भी कहा कि लेकिन भविष्य में लोग नोटबंदी के आर्थिक प्रभाव पर लिख सकते हैं और अलग राय सामने आएगी। तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति करने और पार्टी के महाराष्ट्र से देश भर में अपना अभियान शुरू करने की योजना के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि हर पार्टी को अपना जनाधार बढ़ाने का अधिकार है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि टीआरएस के नेतृत्व ने पार्टी का आधार बढ़ाने का फैसला किया है।

प्रमुख खबरें

Mourinho की वापसी और Arsenal का तगड़ा ऑफर, मुश्किल में Vinicius Jr; Real Madrid ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

Mikhailo Mudryk की 2 साल बाद मैदान पर वापसी, Juventus के खिलाफ Pre-season Match में हारी Chelsea

Bankipur bypoll में मिली हार पर BJP ने की समीक्षा, पटना बैठक में बनेगी नई रणनीति

Parliament का विशेष सत्र बुलाने का कोई प्रस्ताव नहीं, Kiren Rijiju ने दी जानकारी