पवार बोले-केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में बोलने के लिए मलिक को किया जा रहा है परेशान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2022

मुंबई,  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने यहां बुधवार को दावा किया कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक को इसलिए परेशान किया जा रहा है क्योंकि उन्होंने केंद्र सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ आवाज बुलंद की है। कथित धन शोधन मामले में मलिक से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ के आलोक में पवार ने कहा कि राकांपा को आशंका थी कि इस प्रकार की कार्रवाई की जा सकती है क्योंकि मलिक खुल कर बोलते हैं। मलिक के कार्यालय की ओर से बुधवार को ट्वीट किया गया कि ईडी के अधिकारी सुबह मंत्री के आवास पर पहुंचे और उन्हें अपने वाहन में बैठाकर एजेंसी के कार्यालय ले गए। मंत्री के कार्यालय ने यह भी कहा कि मलिक नहीं डरेंगे और नहीं झुकेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या मलिक के विरुद्ध कार्रवाई इसलिए की जा रही है कि उन्होंने केंद्र और भाजपा के विरोध में बोला, पवार ने कहा, उन्होंने कौन सा मामला शुरू किया है?

त्रराकांपा के 62 वर्षीय नेता मलिक यहां बलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित ईडी कार्यालय में सुबह आठ बजे पहुंचे और एजेंसी ‘धन शोधन निवारण अधिनियम’ (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज कर रही है। बताया जा रहा है कि एजेंसी सम्पत्तियों की खरीद-फरोख्त से मलिक के कथित रिश्तों कीजांच कर रही है, इसलिए उनसे पूछताछ की जा रही है। मलिक पिछले कुछ महीनों से चर्चा में हैं, जब से उन्होंने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के मुंबई क्षेत्र के पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े के विरुद्ध निजी और सेवा से जुड़े आरोप लगाए थे। मलिक के दामाद समीर खान को गत वर्ष मादक पदार्थ के एक मामले के एक मामले में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था।

अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों, संपत्ति की अवैध रूप से कथित खरीद-फरोख्त और हवाला लेनदेन के संबंध में ईडी ने 15 फरवरी को मुंबई में छापेमारी की थी और एक नया मामला दर्ज किया था जिसके बाद मलिक से पूछताछ की जा रही है। एजेंसी ने 10 स्थानों पर छापेमारी की थी जिसमें 1993 के बम धमाके के मुख्य साजिशकर्ता दाऊद इब्राहीम की दिवंगत बहन हसीना पार्कर, भाई इकबाल कासकर और छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट के परिसर शमिल हैं। कासकर पहले से जेल में है जिसे एजेंसी ने पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था। ईडी ने पार्कर के बेटे से भी पूछताछ की थी।

प्रमुख खबरें

LIC ने 70वीं सालगिरह पर लॉन्च कीं 2 नई योजनाएं! बीमा प्लेटिनम बनाएगी वेल्थ, जीवन रक्षा देगी परिवार को पक्की सुरक्षा, पढ़ें पूरी डिटेल

गोवा विधानसभा में बाल अधिनियम से कुष्ठ रोग का संदर्भ हटाने वाला संशोधन विधेयक पारित

आतंकवाद पर दोहरे मापदंड के खिलाफ SCO का बिश्केक घोषणापत्र जारी, सीमा पार आतंक पर सख्त रुख

शी चिनफिंग और शहबाज शरीफ की मौजूदगी में पीएम मोदी ने SCO बैठक में आतंकवाद पर दोहरे मापदंड छोड़ने को कहा