महाराष्ट्र की रार पर बोले पवार, जनता ने विपक्ष के लिए हमें चुना, BJP-शिवसेना मिलकर बनाए सरकार

By अभिनय आकाश | Nov 06, 2019

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने बड़ा बयान दिया है। शरद पवार ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि जनता ने हमें विपक्ष की भूमिका के लिए चुना है। बीजेपी और शिवसेना मिलकर सरकार बनाएं। बता दें कि महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी खींचतान के बीच शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार से बुधवार को यहां मुलाकात की। हालांकि राउत ने मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया था। 

गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव के विपरीत भाजपा और शिवसेना ने यह चुनाव मिलकर लड़ा था। 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने इस बार 105 सीटें जीतीं जबकि शिवसेना 56 सीटों पर विजेता रही। राज्यसभा सदस्य राउत ने पहले कहा था कि उनकी पार्टी ढाई-ढाई वर्ष के लिए मुख्यमंत्री पद साझा करने सहित सत्ता के बंटवारे को लेकर भाजपा से लिखित आश्वासन चाहती थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद साझा करने को लेकर चुनाव से पहले ही ‘‘सहमति’’ हो गई थी।

प्रमुख खबरें

Russia Ukraine War: यूक्रेन का पारा हाई, 1000 ड्रोन से रूस पर हमला!

Nutrifresh दक्षिण भारत में 150 एकड़ फार्म के लिए 225 करोड़ रुपये करेगी निवेश

8 दिन की CBI रिमांड खत्म, Mahadev App मामले में सौरभ चंद्राकर 19 नवंबर तक जेल में रहेगा

Omar Abdullah ने अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, अनंतनाग में मांगा वंदे भारत का स्थायी स्टॉप