पवार ने कुशलक्षेम पूछे जाने पर प्रधानमंत्री का धन्यवाद व्यक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2025

राकांपा (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने अपने स्वास्थ्य के बारे में पूछे जाने पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त किया। मोदी ने पवार की बेटी एवं सांसद सुप्रिया सुले के साथ बातचीत के दौरान वरिष्ठ राजनेता के स्वास्थ्य के बारे में पूछा था। संवाददाताओं द्वारा इस बारे में प्रतिक्रिया मांगे जाने पर पवार ने कहा, ‘‘सब ठीक है। धन्यवाद।’’

इस बीच, पवार ने कहा कि उन्हें महाराष्ट्र में अच्छे मानसून की उम्मीद है। कृषि की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अच्छे मानसून का पूर्वानुमान व्यक्त किया है, हालांकि इसमें कुछ देरी हो रही है। इसलिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।’’

पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने मंगलवार को नए चेहरों को मौका देने के लिए इस्तीफे की पेशकश की। पाटिल के फैसले के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा, ‘‘उन्होंने (पाटिल ने) कहा है कि नया नेतृत्व तैयार किया जाना चाहिए। देखते हैं कि सभी के साथ चर्चा के बाद क्या होता है।’’

पुणे में राकांपा स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पाटिल ने कहा कि पार्टी के लिए नए चेहरों को मौका देना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘‘यह पार्टी पवार साहब की है, इसलिए उन्हें उचित निर्णय लेना चाहिए। हम सभी को आगे एक लंबी यात्रा तय करनी है। मैं पवार साहब और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है