पायल घोष ने फिल्मकार अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी में देरी पर सवाल उठाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2020

मुंबई। फिल्मकार अनुराग कश्यप पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष ने रविवार को कहा कि अगर कश्यप के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह भूख हड़ताल करेंगी। वर्सोवा पुलिस थाने के बाहर घोष ने संवाददाताओं से कहा कि अनुराग कश्यप प्रभावशाली व्यक्ति हैं इसलिए मुंबई पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बावजूद अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें: पायल घोष के सभी आरोपों को अनुराग कश्यप ने किया खारिज, कहा- अब मैं कानूनी लड़ाई के लिए तैयार

घोष ने कहा कि उन्होंने पुलिस थाने में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, यदि मुझे जल्द ही न्याय नहीं दिलाया गया तो मैं भूख हड़ताल करूंगी। अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि कश्यप और उनके शुभचिंतक की ओर से धमकी दी गई। उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी थाने में मौजूद नहीं थे इसलिए उन्हें सोमवार को फिर से थाने आने को कहा गया।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: China का खतरनाक Robotic Dogs दस्ता बदल देगा भविष्य के युद्धों का परिदृश्य

Dollar के मुकाबले Rupee में 10 पैसे की तेजी, शुरुआती कारोबार में दिखा शानदार उछाल

IPL में KKR की हालत पस्त, हार के बाद Rovman Powell ने अंपायर-पिच पर फोड़ा ठीकरा

Market Opening Bell: दलाल स्ट्रीट पर रौनक, सेंसेक्स 489 अंक उछला; निफ्टी 23,850 के पार