‘कैशबैक’ के जरिये पेटीएम ने ग्राहक जोड़े, वित्तीय सेवाएं देकर नहीं : आदित्य पुरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2022

मुंबई|  वरिष्ठ बैंकर आदित्य पुरी ने वित्तीय सेवा कंपनी पेटीएम के कारोबारी मॉडल पर सवाल उठाते हुए कहा कि कंपनी ने ‘कैशबैक’ देकर ग्राहक जुटाए है, सेवाओं के जरिये नहीं।

पुरी की तरफ से यह टिप्पणी दरअसल पेटीएम के शेयरों में भारी गिरावट के बीच आई है, जो अब उस कीमत से 75 फीसदी कम है जिस पर निवेशकों ने उन्हें आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में खरीदा था।

यह हालांकि पहली बार नहीं है जब उन्होंने इस तरह की कंपनियों के काम करने के तरीके पर सवाल उठाये हैं। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय में आईएमसी चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘पेटीएम इतना भुगतान करती है लेकिन लाभ कब कमाएगी ?

पुरी ने कहा कि एक बैंक के उलट पेटीएम ने कैशबैक की पेशकश के जरिये अपने लाखों ग्राहकों को आकर्षित किया है जबकि एक बैंक अपनी सेवाओं की पेशकश के लिए शुल्क लेता है और लाभ कमाता है।

प्रमुख खबरें

नक्सलवाद खत्म! PM Modi के Vision से बदलेगा बस्तर, CM Vishnu Deo Sai ने पेश किया Development का रोडमैप

महाकुंभ वाले IIT वाले बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी, जानें किस कॉलेज से की पढ़ाई, दोनों के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां?

Pawan Khera की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही Assam Police, CM Himanta बोले- पहले उसको पेलूंगा, फिर उसका पेड़ा बनाऊँगा

FSSAI Controversy: भर्ती पर सवाल उठाने पर Activists के खिलाफ FIR, संस्था पर उठे सवाल