By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2021
नयी दिल्ली। डिजिटल वित्तीय सेवा मंच पेटीएम ने सोमवार को पोस्टपेड मिनी की पेशकश की, जिसके जरिए ग्राहक अपने मासिक खर्च के लिए 250 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक का कर्ज तुरंत पा सकते हैं। पेटीएम ने एक विज्ञप्ति में बताया कि यह पेशकश उसकी ‘बाय नाउ, पे लेटर’ सेवा का विस्तार है, जिसकी मदद से कम कीमत वाला ऋण तुरंत पाया जा सकता है।