पेटीएम की येस बैंक में सह-संस्थापक राणा कपूर से हिस्सेदारी खरीद को लेकर बातचीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2019

नयी दिल्ली। डिजिटल भुगतान सुविधा देने वाली कंपनी पेटीएम की येस बैंक में उसके सह-संस्थापक राणा कपूर से हिस्सेदारी खरीदने की बातचीत चल रही है। इस घटनाक्रम से जुड़े नजदीकी सूत्रों ने बताया कि कपूर ने पेटीएम के साथ शुरुआती बातचीत की है। उन्होंने बताया कि सौदे की रुपरेखा भारतीय रिजर्व बैंक की अनुमति पर निर्भर करेगी। पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा के पास पहले से पेटीएम पेमेंट्स बैंक में हिस्सेदारी है।

पेटीएम ने इस मसले पर टिप्पणी करने से मना कर दिया है। कपूर और उनकी सहयोगी कंपनियों की येस बैंक में 9.6 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस मसले  पर कपूर की प्रतिक्रिया के लिए संपर्क नहीं हो सका। बैंक सूत्रों ने भी इस बारे में कुछ कहने से इनकार कर दिया कि क्या राणा कपूर और परिवार बैंक में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचना चाहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: क्यूआर पेमेंट्स के लिए सिर्फ Paytm App का इस्तेमाल क्यों करें?

प्रमुख खबरें

Asian Games Squash: Anahat Singh और अभय सिंह फाइनल में हारे, भारत को मिला रजत

NTA के नए दफ्तर में तैनात होंगे CISF जवान, NEET विवाद के बाद सुरक्षा कड़ी

Daughters Day पर Kriti Sanon ने उठाई महिलाओं की सुरक्षा की मांग, Instagram पर लिखी खास बात

RAF Fairford के पास विस्फोटक के संदेह में कई लोग हिरासत में, खाली कराए गए घर