बंपर ऑफर ! Paytm डिजिटल इंडिया के छह साल पूरे, 50 करोड़ के कैशबैक देगी कंपनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2021

नयी दिल्ली। डिजिटल भुगतान फर्म पेटीएम ने शुक्रवार को कहा कि डिजिटल इंडिया के छह साल पूरे होने के अवसर पर कंपनी उपभोक्ताओं और व्यापारियों के लिए कैशबैक कार्यक्रम शुरू करेगी, जिसके लिए 50 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: IPO लाने की तैयारी में एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी, जानिए निवेशकों को कितना होगा फायदा

पेटीएम ने एक बयान में कहा कि पेशकश के तहत वह भारत में व्यापारियों और उपभोक्ताओं को पेटीएम ऐप के जरिए किए गए प्रत्येक लेनदेन के लिए कैशबैक देगी। यह कार्यक्रम कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में विशेष अभियान के साथ देश भर के 200 जिलों में शुरू किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Makkah Pact: सऊदी अरब पर हूती हमलों के खिलाफ एक हुए Pakistan और तुर्किये

Adani Group का पूंजीगत व्यय 41 प्रतिशत बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान

संसद में Delimitation Bill पर घमासान, जानिए महिला आरक्षण से जुड़ा पूरा विवाद

Trump Officials के सैन्य ठिकानों में रहने पर US Lawmakers ने Pentagon से मांगा खर्च का हिसाब