इंग्लैंड दौरे के लिए पीसीबी ने इन दो दिग्गजों को सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2020

कराची। पाकिस्तान ने मंगलवार को पूर्व कप्तान यूनिस खान को इंग्लैंड दौरे के लिये राष्ट्रीय टीम का बल्लेबाजी कोच और मुश्ताक अहमद को स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया। पाकिस्तान की तरफ से 118 टेस्ट मैचों में 10,099 रन बनाने वाले यूनिस बेहद सफल बल्लेबाज रहे हैं। उनके करियर का सर्वोच्च स्कोर 313 रन है। वह आईसीसी रैंकिंग में विश्व के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज भी बने थे। पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ 30 जुलाई से तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है। दोनों टीमें 29 अगस्त से तीन टी20 मैचों की श्रृंखला भी खेलेंगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुख्य कार्यकारी वसीम खान ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि यूनिस खान जैसा अद्वितीय बल्लेबाजी रिकार्ड रखने वाला बल्लेबाज राष्ट्रीय टीम के बल्लेबाजी कोच के रूप में पाकिस्तान क्रिकेट ढांचे से जुड़ने के लिये तैयार हो गया है। ’’ पूर्व लेग स्पिनर मुश्ताक अहमद ने पाकिस्तान के लिये 52 टेस्ट मैचों में 185 विकेट लिये। वह इससे पहले इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के भी स्पिन गेंदबाजी कोच रह चुके हैं।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी