PCB ने उमर अकमल के बैन को कम करने के फैसले को खेल पंचाट में चुनौती दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2020

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने स्वतंत्र निर्णायक द्वारा बल्लेबाज उमर अकमल के तीन साल के प्रतिबंध में कटौती करने के फैसले को लुसाने में खेल पंचाट में चुनौती दी है। पीसीबी के मुख्य संचालन अधिकारी सलमान नसीर ने मंगलवार को पुष्टि की कि अपील दायर की गई है। नसीर ने कहा, ‘‘स्वतंत्र निर्णायक के फैसले को चुनौती देने का फैसला हमारे लिए काफी मुश्किल था लेकिन अंतिम रिपोर्ट पढ़ने के बाद हमें कुछ चिंताएं थी और हमने महसूस किया कि सजा पर्याप्त नहीं थी क्योंकि उमर के खिलाफ भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन के दो आरोप थे।’’ पीसीबी के स्वतंत्र निर्णायक उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) फाकिर मुहम्म्द खोकर ने 2020 में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) से पहले दो भ्रष्ट संपर्क की सूचना देने में विफल रहने पर उमर पर लगे तीन साल के प्रतिबंध को 29 जुलाई को घटाकर 18 महीने का कर दिया था।

प्रमुख खबरें

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार

दिल्ली में कॉजपा का प्रदर्शन विफल, BJP ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध, Kojpa का Jantar Mantar पर प्रदर्शन का ऐलान