यूनिस खान के खिलाफ ग्रांट फ्लावर के बयान पर PCB का टिप्पणी से इनकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2020

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और इंग्लैंड दौरे पर गई राष्ट्रीय टीम ने पूर्व बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर के इस दावे पर टिप्पणी से इनकार कर दिया कि पूर्व कप्तान यूनिस खान ने एक बार अनचाही सलाह देने पर उनके गले पर चाकू रख दिया था। फ्लावर ने यह सनसनीखेज आरोप एक क्रिकेट पॉडकास्ट में लगाये जिसमें उन्होंने 2014 से 2019 तक पाकिस्तानी टीम के साथ अपने अनुभव के बारे में बताया। यूनिस इस समय पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच हैं। पीसीबी ने इस पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया है लेकिन बोर्ड के एक जानकार सूत्र ने बताया कि यह घटना 2016 के आस्ट्रेलिया दौरे पर ब्रिसबेन की है। सूत्र ने कहा कि यह कोई संजीदा धमकी नहीं थी बल्कि नाश्ते की टेबल पर किया गया हल्का फुल्का मजाक था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर