पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस खिलाड़ी को किया सस्पेंड, खेल चुका हैं 84 टी 20 मैच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2020

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भ्रष्टाचार निरोधक जांच पूरी होने तक बल्लेबाज उमर अकमल को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया।’’पीसीबी ने एक बयान में कहा ,‘‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उमर अकमल को आज तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वह पीसीबी की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई की जांच पूरी होने तक क्रिकेट से जुड़ी किसी गतिविधि में भाग नहीं ले सकता।’’

इसमें कहा गया ,‘‘ मामले की जांच चल रही है। पीसीबी इस मामले पर आगे कोई बयान नहीं देगा। बोर्ड ने यह भी नहीं बताया कि अकमल ने किस तरह से आचार संहिता का उल्लंघन किया है। अकमल की पीएसएल टीम क्वेटा ग्लेडिएटर्स को गुरूवार से शुरू हो रहे 2020 सत्र में उनके विकल्प के लिये आवेदन करने की अनुमति दे दी गई है। अकमल ने पाकिस्तान के लिये 16 टेस्ट, 121 वनडे और 84 टी20 मैच खेले हैं।

प्रमुख खबरें

डेयरी क्षेत्र को VB-G RAM G योजना में शामिल करने की केंद्र से मांग करेगा Kerala

जनगणना, 9/11 और सर्जिकल स्ट्राइक... Mann Ki Baat में PM Modi ने इन मुद्दों पर की बात

Cars24 अगले साल अप्रैल तक IPO के लिए DRHP दाखिल करने की तैयारी में

Ayodhya Ramleela में Ravi Kishan बनेंगे भगवान राम, मिस यूनिवर्स इंडिया निभाएंगी मां सीता का रोल