पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर बदलाव की हलचल, बाबर-रिजवान दरकिनार, तीनों फॉर्मेट के लिए बन सकता है ये खिलाड़ी कप्तान

By Kusum | Jun 10, 2025

पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल आए दिन मचती ही रहती है। पाकिस्तान क्रिकेट में किसी ना किसी स्तर पर बड़े बदलाव होते रहते हैं। पिछले कुल महीने पहले बाबर आजम को हटाकर मोहम्मद रिजवान को व्हाइट बॉल का कप्तान बनाया गया था जबकि शान मसूद को टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में न्यूजीलैंड के माइक हेसन को पुरुष टीम का नया व्हाइट बॉल नियुक्त किया है। अब माइक हेसन की नियुक्ति के साथ पाकिस्तान क्रिकेट के नेतृत्व में बड़े बदलाव के संकेत भी मिलने शुरू हो गए हैं। 

बता दें कि, सलमान आगा को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसी साल टी20 क्रिकेट का कप्तान घोषित किया था। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को टी20 सीरीज में 3-0 से हराया था। सलमान ने वनडे और टेस्ट में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ऐसे में वह ऑल फॉर्मेट प्लेयर बन चुके हैं। जिस कारण पीसीबी रिजवान और शान मसूद को कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त कर सकती है।   

प्रमुख खबरें

Pizza Burger के दौर में भूला UP का पारंपरिक Bhakosa, चने की दाल और गेहूं के आटे से बनता है नाश्ता

राशन इकट्ठा कर लो...यूरोप में क्या बड़ा होने वाला है! ब्रिटेन-फ्रांस अचानक क्यों करने लगे ये अपील?

Microsoft ने Hyderabad में शुरू किया चौथा Cloud Region, AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार

10m Air Rifle में Parth Mane ने जीता Silver, Manu Bhaker और सौरभ के बाद चमका नया सितारा