महबूबा मुफ्ती के UPA में शामिल होने की अटकलें तेज, सोनिया गांधी से की मुलाकात, कांग्रेस नेता भी रहे मौजूद

By अनुराग गुप्ता | Apr 18, 2022

नयी दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती सोमवार की शाम कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मिलने के लिए 10 जनपथ पहुंचीं। इस बैठक में प्रियंका गांधी वाड्रा, मुकुल वासनिक, रणदीप सिंह सुरजेवाला, केसी वेणुगोपाल और अंबिका सोनी भी मौजूद रहीं। माना जा रहा है कि केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर फैसला परिसीमन आयोग की रिपोर्ट आने के बाद लिया जा सकता है। 

क्या पीडीपी से हाथ मिलाएगी कांग्रेस ?

कांग्रेस और पीडीपी जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद गठित परिसीमन आयोग के खिलाफ हैं। ऐसे में दोनों पार्टियों के एकसाथ आने की संभावनाएं हैं। इतना ही नहीं पीडीपी प्रमुख के यूपीए में एकबार फिर से शामिल होने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

आपको बता दें कि पीडीपी 2002 से लेकर 2008 तक कांग्रेस के साथ गठबंधन में थी। जिसके तहत तय हुआ था कि आधे-आधे वक्त के लिए पीडीपी और कांग्रेस का मुख्यमंत्री रहेगा। जिसके तहत गुलाम नबी आजाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद 2008 में पीडीपी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन समाप्त कर दिया था। ऐसे में नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ कांग्रेस की नजदीकियां बढ़ गई थीं। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस का सवाल, अजय मिश्रा को मंत्री पद से कब बर्खास्त करेंगे प्रधानमंत्री 

साल 2018 में भाजपा और पीडीपी का गठबंधन समाप्त होने के बाद कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने एक साथ मिलकर एक योजना बनाई थी। जिसके तहत राज्यपाल से मिलने की संभावना व्यक्त की थी। उस वक्त संयुक्त बयान में कहा गया था कि हमारे साथ 55 से 60 विधायक हैं और हम राज्य की विशेष स्थिति की रक्षा के लिए यह कदम उठा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar में Qazi Touqeer पर भद्दी टिप्पणी के लिए Reeti Tiwari पर भड़के Salman Khan

FIP ने Aviation Minister Ram Mohan Naidu को लिखा पत्र, AI-171 जांच पैनल में मांगा प्रतिनिधित्व

Asian Games Men Hockey: भारत ने जापान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

दातों से खोली बोतल और देखते ही देखते पूरी गटक ली...रांची में शराब पीकर टल्ली हुई बंदरिया, सेल्समैन ने वीडियो बना किया वायरल