पीडीपी ने परिसीमन आयोग को लिखा पत्र, पार्टी के कार्यवाही से दूर रहने की जानकारी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2021

श्रीनगर। ‘पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी’ (पीडीपी) ने मंलगवार को कहा कि वह जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग से मुलाकात नहीं करेगी, क्योंकि केन्द्र ने लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है और परिसीमन कार्यवाही के परिणाम को ‘‘व्यापक रूप से पूर्व नियोजित माने जा’’ रहे हैं। पीडीपी के महासचिव गुलाम नबी लोन हंजूरा ने आयोग को लिखे पत्र में कहा,‘‘ हमारी पार्टी ने कार्यवाही से दूर रहने का फैसला किया है और वह ऐसी किसी कार्यवाही का हिस्सा नहीं होगी, जिसके परिणाम व्यापक रूप से पूर्व नियोजित माने जा रहे हैं और जिससे हमारे लोगों के हित प्रभावित हो सकते हैं।’’

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्रिपरिषद के संभावित विस्तार पर सिंधिया ने किया टिप्पणी से परहेज

पार्टी के महासचिव ने कहा, ‘‘ ऐसी आशंकाएं हैं कि परिसीमन कार्यवाही जम्मू-कश्मीर के लोगों के राजनीतिक अशक्तीकरण की समग्र प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसे भारत सरकार ने शुरू किया है। इन आशंकाओं के मूल में वह प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से आयोग का गठन किया गया है और यह तथ्य कि देशभर में परिसीमन कार्यवाही को 2026 तक रोक दिया गया है, लेकिन जम्मू-कश्मीर इसमें एक अपवाद है।

प्रमुख खबरें

दायरा मूवी रिव्यू: करीना और पृथ्वीराज की इंसाफ़ की तीखी लड़ाई, पर व्यवस्था के सवालों के बीच रह गया असर अधूरा

Teqball में लगातार दो मैच हारकर Asian Games 2026 क्वार्टर फाइनल से बाहर हुआ भारत

PM Modi ने योग और कुंभ को Global Stage पर दिलाई पहचान: Kashi-Vadnagar Rally में बोले Yogi

VD Satheesan बोले, केवल वरिष्ठता देखी तो कई राज्यों में 90 साल के होंगे CM