आतंकवादियों से सांठगांठ संदेह में पीडीपी युवा इकाई अध्यक्ष वहीद पारा गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2021

श्रीनगर। पीडीपी युवा इकाई अध्यक्ष वहीद पारा को सोमवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नेताओं, आतंकवादियों, अलगाववादी ताकतों की कथित सांठगांठ से जुड़े एक मामले में फिर से गिरफ्तार कर लिया। पारा को गत शनिवार को एनआईए की एक अदालत ने जमानत प्रदान की थी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। यह मामला आपराधिक जांच (कश्मीर) रेंज द्वारा दर्ज किया गया था जो आतंकी मामलों की जांच कर रहा है और दो दर्जन से अधिक प्राथमिकी दर्ज की है।

इसे भी पढ़ें: गजल ‘वो हमसफर था’ के पाकिस्तानी शायर और लेखक का 75 साल की उम्र में निधन

जम्मू जिला जेल से रिहा होने के बाद पारा को एक सुरक्षा एजेंसी अपने साथ ले गई थी लेकिन यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका था कि वह किसी अन्य मामले में वांछित था या उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। पीडीपी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पारा की हिरासत पर चिंता व्यक्त की थी और उसकी रिहाई के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से हस्तक्षेप करने की मांग की थी। महबूबा ने एक ट्वीट किया था, ‘‘अदालती कार्यवाही के बाद एनआईए अदालत द्वारा वहीद पारा को जमानत दिये जाने के बावजूद, उन्हें अब जम्मू में सीआईके द्वारा हिरासत में लिया गया है। उन्हें किस कानून के तहत और किस अपराध के लिए गिरफ्तार किया गया है? यह अदालत की अवमानना ​​है। मनोज सिन्हा जी से अनुरोध है किहस्तक्षेप करें ताकि न्याय हो।

प्रमुख खबरें

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय

Noida Authority ने Sector 150 स्पोर्ट्स सिटी का रिवाइज्ड प्लान स्वीकारा, 4 प्रोजेक्ट्स को मिला OC