तुर्किये में दोनों देशों के नेताओं के बीच हुई शांति वार्ता, यूक्रेन के दिए जख्मों को भुला जेलेंस्की को गले लगा पाएंगे पुतिन?

By अभिनय आकाश | Jun 02, 2025

यूक्रेनी और रूसी प्रतिनिधियों ने  इस्तांबुल में शांति वार्ता का दूसरा सत्र आयोजित किया। इस दौरान यूक्रेन ने युद्ध विराम और सभी कैदियों की अदला-बदली सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा। यह घटना कीव द्वारा यूक्रेनी सीमा से हजारों किलोमीटर दूर स्थित चार रूसी एयरबेसों पर हाई-एंड ड्रोन का उपयोग करके अचानक हमला करने के ठीक एक दिन बाद हुई है। इसे अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशनों में से एक कहा गया। यूक्रेन के 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्री रुस्तम उमरोव ने किया, जबकि रूसी प्रतिनिधियों का नेतृत्व राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सलाहकार व्लादिमीर मेडिंस्की ने किया।

इसे भी पढ़ें: दुश्मन चारों तरफ हैं, इतने में काम नहीं बनने वाला है... भारत की मांग पर रूस देने वाला है ऐसा सुरक्षा कवच, चीन-पाकिस्तान पहले ही कर देंगे सरेंडर

यूक्रेन का ड्रोन हमला

इस तनाव को और बढ़ाते हुए यूक्रेन ने 1 जून को रूस के खिलाफ बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला किया, जिसमें कथित तौर पर चार रूसी एयरबेस और 40 युद्धक विमानों को निशाना बनाया गया। रिपोर्ट के अनुसार, हमलों में यूक्रेन से 7,000 किलोमीटर से अधिक दूर रूस के आर्कटिक, साइबेरिया और सुदूर पूर्व में स्थित ठिकानों को निशाना बनाया गया। यूक्रेनी संसद की सदस्य किरा रुडिक ने कीव द्वारा किए गए ड्रोन ऑपरेशन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि 0 रूसी जेट विमानों का नष्ट होना कोई संयोग नहीं है। रूस हम पर 500 ड्रोन और मिसाइलें दागता रहता है - यह केवल समय की बात है कि कब उनकी तरफ से चीजें बदलनी शुरू होंगी।

प्रमुख खबरें

Jio Platforms की शेयर बाजार में बंपर शुरुआत, 23 प्रतिशत बढ़त के साथ बनी देश की दूसरी मूल्यवान कंपनी

DSIIDC ने शुरू किया Delhi Liquor Booking App, 208 सरकारी दुकानों पर मिलेगी सुविधा, जानें क्या हैं नियम

भारत ने पाक को दिल्ली में SCO बैठक का दिया न्योता, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला आमंत्रण

कर्नाटक MLC Election में NDA का क्लीन स्वीप, 2028 Assembly Polls के लिए बड़ा संदेश