तीन विधानसभा क्षेत्रों व एक लोकसभा क्षेत्र के उप-निर्वाचन-2021 के लिए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, 2 नवंबर को होगी मतगणना

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 31, 2021

शिमला । तीन विधानसभा क्षेत्रों व एक लोकसभा क्षेत्र के उप-निर्वाचन-2021 के लिए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, 2 नवंबर को होगी मतगणना। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश, सी. पालरासु ने बताया कि मंडी लोकसभा क्षेत्र तथा फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों के उप-निर्वाचन के लिए 30 अक्टूबर, 2021 शनिवार को मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। 

इसे भी पढ़ें: हाईड्रो इंजीनियरिंग काॅलेज बंदला प्रथम वर्ष की कक्षाएं इसी वर्ष 8 नवम्बर से होगी आरम्भ

मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भय रहित मतदान संपन्न करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों अनुसार सभी आवश्यक प्रबंध किए गए थे। उन्होंने बताया कि कुल मतदान केंद्रों में से 50% मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग की भी व्यवस्था की गई थी। उन्होंने शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और मतदान ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों तथा वेबकास्टिंग में सहयोग के लिए एचपीएसईडीसी व बीएसएनएल के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि उप-निर्वाचन के लिए डाले गए मतों की गिनती 2 नवंबर, 2021 मंगलवार को संपन्न की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें