लोकल ट्रेन से फेंके गए नारियल से पैदल यात्री की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2025

महाराष्ट्र के पालघर जिले में भयंदर क्रीक पुल से गुजर रही एक लोकल ट्रेन में से लापरवाही से फेंके गए नारियल की चपेट में आने से 31 वर्षीय एक पैदल यात्री की मौत हो गई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह भयंदर क्रीक ब्रिज पर गुजर रही एक ट्रेन से नारियल फेंका गया था, यह नारियल निर्माल्य था जिसे जल में विसर्जित करने के लिये फेंका गया था। उन्होंने बताया कि मरने वाले युवक की पहचान संजय दत्ताराम भोयर के रूप में हुई है। वह काम पर जाने के लिए रेलवे पुल से गुजर रहे थे।

अधिकारियों के अनुसार, खराब मौसम के चलते नौका सेवा बंद होने के कारण भोयर पंज़ू द्वीप से नायगांव पहुंचने के लिए रेलवे पुल का वैकल्पिक मार्ग इस्तेमाल कर रहे थे।

एक लोकल ट्रेन के यात्री ने निर्माल्य विसर्जन के लिए नारियल फेंका, जो सीधे भोयर के कान और आंख के बीच जाकर लगा। उन्हें तुरंत वसई के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण हालत बिगड़ने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए मुंबई के जे.जे. अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

Neha Kakkar के गाने Candy Shop पर मच रहा बवाल, लिरिक्स पर उठे सवाल, सिंगर की तुलना Dhinchak Pooja से हुई...

7 साल पीछे चलने वाले देश में अचानक गूंजा वंदे मातरम, दोनों हाथ उठाकर ताली बजाने लगे मोदी, Video वायरल

शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन के खिलाफ़ FIR दर्ज, एक्ट्रेस से सभी आरोपों को बताया बेबुनियाद! जानें क्या है पूरा मामला

New Year 2026 Vacation Plan: नए साल की छुट्टियों में घूमने के लिए बनाएं प्लान, यहां देखें बेस्ट डेस्टिनेशन