Peel Off Mask and Skin Care: पील-ऑफ मास्क का इस्तेमाल करते समय ना करें ये गलतियां

By मिताली जैन | Jul 09, 2023

स्किन की केयर करने के लिए अक्सर मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। अमूमन हम चेहरे पर कई तरह के इंग्रीडिएंट से बने मास्क अप्लाई करते हैं। वहीं, इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए पील ऑफ मास्क का इस्तेमाल किया जाता है। यह इस तरह के मास्क होते हैं, जो आपके चेहरे की गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटाते हैं और स्किन को एकदम ग्लोइंग दिखाते हैं। हालांकि, पील ऑफ मास्क का इस्तेमाल करते समय इन्हें सही तरह से इस्तेमाल किया जाना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी छोटी-छोटी मिसटेक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको पील ऑफ मास्क का  इस्तेमाल करते समय करने से बचना चाहिए-

पील ऑफ मास्क मुख्य रूप से चेहरे के लिए होते हैं, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आप इसे पूरे चेहरे पर लगाएं। कभी भी पील ऑफ मास्क को होंठों या भौहों आदि पर नहीं लगाया जाना चाहिए। जब आप इन जगहों पर पील ऑफ मास्क लगाते हैं तो इससे उसे रिमूव करते समय आपकी स्किन को नुकसान हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Skin Care: Rose Water के साथ भूल से भी मिक्स ना करें ये चीजें

बहुत देर तक ना लगाएं

जब आप पील ऑफ मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि आप इसे बहुत देर तक ना लगाएं। अगर आप इसे बहुत देर तक ऐसे ही छोड़ देते हैं तो इससे मास्क बहुत अधिक सूख सकता है और ऐसे में आपको पील ऑफ मास्क उतारते समय परेशानी हो सकती है। इससे आपको स्किन में अत्यधिक खिंचाव या जलन हो सकती है। 

ना लगाएं मोटी लेयर 

पील ऑफ मास्क लगाते समय अक्सर हम इसकी मोटी लेयर लगाते हैं। हमें लगता है कि ऐसा करने से पील ऑफ मास्क बेहतर तरह से काम करेगा। लेकिन ऐसा करने से पील ऑफ मास्क को रिमूव करना काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए, हमेशा कोशिश करें कि आप पील ऑफ मास्क की एक पतली और एकसमान लेयर लगाएं।   

जोर से ना खीचें मास्क

जब मास्क को हटाने का समय आता है, तो कभी भी अपनी स्किन के साथ बहुत अधिक एग्रेसिव ना हो। हमेशा आप इसे धीरे से ही करें। अगर आप मास्क को बहुत जोर से खींचते हैं तो इससे स्किन में जलन हो सकती है और आपको असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। आप मास्क को किनारों से हटाना शुरू करें और फिर धीरे-धीरे सेंटर की ओर बढ़ें।

- मिताली जैन 

प्रमुख खबरें

WhatsApp के बाद अब Instagram पर शिकंजा, आपत्तिजनक Ads पर केंद्र सरकार ने Meta को भेजा Notice

Team India के श्रीलंका दौरे का Schedule जारी, Galle और Colombo में होगी स्पिन की कड़ी परीक्षा

Vaibhav Suryavanshi को प्लेइंग-11 में कब मिलेगा मौका? England के दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल।

Wimbledon 2026: Jannik Sinner ने चोट की अफवाहों को किया खारिज, दमदार जीत से पहुंचे तीसरे दौर में