पेगासस मामला और अन्य मुद्दों को लेकर विपक्षी सदस्यों का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही बाधित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2021

नयी दिल्ली। पेगासस जासूसी मामला और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही आरंभ होने के करीब 40 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने करीब 40 मिनट तक हंगामे के बीच प्रश्नकाल चलाया। सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए आसन के निकट पहुंच गए।

इसे भी पढ़ें: भाजपा संसदीय दल की बैठक में PM मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- संसद नहीं चलने देना लोकतंत्र और जनता का अपमान है

किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा नहीं करना चाहते।’’ इस बीच, बिरला ने विपक्षी सदस्यों से अपने स्थान पर जाने और कार्यवाही चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘आज किसानों पर महत्वपूर्ण चर्चा हो रही है। आप अपने स्थानों पर जाएं और चर्चा करें। आप चर्चा नहीं करना चाहते हैं...मैंने प्रश्नकाल में सात से ज्यादा महत्वपूर्ण प्रश्न लिए। लेकिन आप किसान के मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहते। आप तख्तियां लहरा रहे हैं। यह सदन आपका है। यह उचित नहीं है।’’ हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने करीब 11 बजकर 40 मिनट पर सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi रविवार को Chennai में 13000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Delhi CJP Protest देखकर कश्मीरी नेताओं ने जताई खुशी! उमर और महबूबा एक सुर में बोले, दिल्ली पहुँचा कश्मीर मॉडल

Delhi में कॉजपा के प्रदर्शन पर पुलिस की सख्ती, देश-विदेश की प्रमुख खबरें

Yes Milord: आंदोलनजीवी की सरकारी भाषा बताओ? सत्यम वर्मा पर NSA आदेश में इस्तेमाल शब्द को लेकर हाईकोर्ट ने मेधा रूपम से पूछा सवाल