पेगासस जासूसी: फ्रांस के राष्ट्रपति ने इजराइल के प्रधानमंत्री से की बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2021

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने मोरक्को के सुरक्षा बलों द्वारा पेगासस स्पाइवेयर के जरिए उनके मोबाइल फोन की जासूसी करने के खबरों के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट से बात की। एक वैश्विक मीडिया संघ ने पिछले सप्ताह खबर दी थी कि पेगासस मालवेयर के इस्तेमाल से 50,000 से अधिक मोबाइल फोन नंबरों की जासूसी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: जेईई मेन परीक्षा: महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित छात्रों को धर्मेंद्र प्रधान ने दिया तोहफा, कहा- मिलेगा एक और मौका

मैक्रों ने फ्रांस में पेगासस के दुरुपयोग की खबरें सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा की तत्काल बैठक की थी। मोरक्को सरकार ने इन खबरों का खंडन किया है कि देश के सुरक्षा बलों ने फ्रांस के राष्ट्रपति और अन्य सार्वजनिक हस्तियों के सेलफोन पर नजर रखने के लिए पेगासस स्पाइवेयर का संभवत: इस्तेमाल किया होगा।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी