ताइवान के नजदीक युद्ध अभ्यास पर पेलोसी ने बीजिंग को चेताया, द्वीप देश को अलग-थलग करने की अनुमति नहीं देंगे

By अभिनय आकाश | Aug 05, 2022

अमेरिकी सदन की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी शुक्रवार को अपनी एशिया यात्रा के अंतिम चरण के दौरान जापान में हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा ताइवान की यथास्थिति को बदलने के बारे में नहीं थी और अमेरिका चीन को द्वीप देश को अलग-थलग करने की अनुमति नहीं देगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पेलोसी ने कहा कि ताइवान में उनका प्रतिनिधित्व द्वीप देश की यथास्थिति को बदलने के बारे में नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि उनके बीच विकसित संबंध ताइवान में शांति के लिए है। यूएस हाउस की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने कहा है कि अमेरिका चीन को ताइवान को अलग-थलग करने की इजाजत नहीं देगा। 

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका और मालदीव के बाद अब क्या पाकिस्तान को भी बचायेगा भारत?

उन्होंने व्यापक समझौतों के उल्लंघन, हथियारों के प्रसार और मानवाधिकार समस्याओं के लिए चीन की आलोचना की। पेलोसी ने बुधवार को ताइपे में कहा था कि स्व-शासित द्वीप तथा दुनिया में कहीं भी लोकतंत्र के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता ‘‘अटल’’ है। पेलोसी और संसद के पांच अन्य सदस्य सिंगापुर, मलेशिया, ताइवान और दक्षिण कोरिया की यात्रा करने के बाद बृहस्पतिवार देर रात तोक्यो पहुंचे।  

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर