ज़हरीली शराब से लोग मर रहे हैं लेकिन... पंजाब में केजरीवाल पर बरसीं रेखा गुप्ता

By अंकित सिंह | Jun 15, 2025

लुधियाना में उपचुनाव के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वहां प्रचार के लिए पहुंची हैं। रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ज़हरीली शराब से लोग मर रहे हैं लेकिन आप (अरविंद केजरीवाल) क्या कर रहे हैं? आप बिल्डर माफ़िया के साथ मिलकर ग़रीब किसानों की ज़मीन हड़प रहे हैं। दिल्ली की जनता जिसने आपको (अरविंद केजरीवाल) इतना समर्थन दिया था, वो आपसे थोड़ा नाराज़ हो गई और आप पंजाब में आकर बैठ गए।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Vijay Rupani जिस नंबर (1206) को जिंदगी भर अपने लिए लकी नंबर मानते रहे उसी तारीख को उनकी दर्दनाक मौत हो गई

मंगलवार शाम को पार्टी द्वारा जारी की गई सूची में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, पंजाब पार्टी प्रमुख सुनील जाखड़, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व मंत्री हरदीप सिंह पुरी, अनुराग ठाकुर और विजय सांपला तथा गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के नाम भी शामिल हैं। सूची में शामिल भाजपा के दिल्ली कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने हाल ही में लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में प्रचार किया है।

प्रमुख खबरें

Thane Police ने सेक्स रैकेट से टीवी एक्ट्रेस को छुड़ाया, महिला गिरफ्तार

Delhi CJP Protest के दौरान पुलिस कार्रवाई पर Supreme Court में सुनवाई, वकीलों ने क्या-क्या कहा?

बंगला साहिब में Delhi Police की कार्रवाई पर भड़के CM Bhagwant Mann, लगाया बड़ा आरोप

Manipur के पहाड़ी जिलों में ताजा झड़पें, 9 लोगों की मौत के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात