लोग कांग्रेस के शासन से तंग आ चुके है : अरुण सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2021

उदयपुर| भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह ने सोमवार को राज्य की अशोक गहलोत सरकार पर विकास ठप करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोग कांग्रेस के शासन से तंग आ चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: नीति आयोग उपाध्यक्ष ने टेस्ला से भारत में इलेक्ट्रिक कार बनाने का आग्रह किया

सिंह ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा उपचुनाव में दोनों विधानसभा सीटों वल्लभनगर (उदयपुर) और धरियावाद (प्रतापगढ) से जीत हासिल करेगी। भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि गहलोत सरकार ने जनता से कई वादे किये, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि धरियावाद विधानसभा में इस बार भी आदिवासी भाई-बहन झूठे वादे करने वाली कांग्रेस सरकार के बहकावे में नहीं आएंगे।

राठौड़ ने कहा कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की नवीनतम रिपोर्ट के अनसुार अनुसूचित जनजाति के खिलाफ अपराधों में राजस्थान का देश में दूसरा स्थान है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के खिलाफ अत्याचार चरम पर है, लेकिन राज्य सरकार आदिवासियों को विकास की मुख्यधारा से जानबूझकर दूर कर रही है और महज वोट-बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रही है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान 30 अक्टूबर को होगा और मतगणना दो नवंबर को होगी।

इसे भी पढ़ें: गहलोत के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी : कांग्रेस नेताओं के निशाने पर आए केंद्रीय मंत्री बघेल

प्रमुख खबरें

Ministry of Corporate Affairs ने NCLT और NCLAT को पूरी तरह Hijack कर लिया है, CJI Surya Kant ने Modi सरकार पर की बेहद कड़ी टिप्पणी

मोदी जी 3 बार PM बने और चौथी बार भी बनेंगे, लखनऊ में बोले शाह- गंगोत्री से गंगा सागर तक भगवा ही भगवा दिखाई देता है

Joshimath में 6 लोगों को ले जा रहा Helicopter Crash, खोज में जुटी SDRF टीम

टखने की चोट से उबरे Neeraj Chopra, कुछ हफ्तों में शुरू करेंगे प्रैक्टिस और रिहैबिलिटेशन