लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा, क्या यही है कोरोना का मध्य प्रदेश मॉडल: कमलनाथ

By दिनेश शुक्ल | May 14, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के कोरोना मॉडल के प्रति प्रधानमंत्री मोदी द्वारा रुचि लिए जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पूछा है कि क्या वे प्रधानमंत्री जी को मध्य प्रदेश का वही कोरोना मॉडल भेजने वाले हैं, जिसमें पीड़ितों को अस्पतालों में इलाज नहीं मिल पा रहा है?

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश की जनता को किया संबोधित, बताई कोरोना प्रबंधन रणनीति

कमलनाथ ने कहा कि देश में ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों में मध्य प्रदेश शीर्ष पर पहुँच चुका है। प्रदेश के भोपाल , इंदौर , जबलपुर , ग्वालियर , शहडोल , सागर , उज्जैन आदि शहरों में ऑक्सीजन की कमी से कई लोगों की मौतों की खबरें सामने आ चुकी हैं। मध्य प्रदेश की 16 वर्ष की भाजपा सरकार ने प्रदेश में एक भी ऑक्सीजन प्लांट स्थापित नहीं किया, प्रदेश को ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर नहीं बनाया? ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए हमें आज भी दूसरे राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता है, ऑक्सीजन की कमी के कारण प्रदेश के कई अस्पताल मरीजों को भर्ती करने से मना कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: भिण्ड जिले में हेड कांस्टेबल के बेटे ने मारी खुद को गोली, मौके पर ही मौत

कमलनाथ ने कहा कि इस महामारी में प्रदेश की शिवराज सरकार जनता को भगवान भरोसे छोड़ दमोह उपचुनाव में और अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार में लगी रही, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को तो जनता ढूंढती रही। क्या इसी मध्य प्रदेश मॉडल को शिवराज जी, प्रधानमंत्री मोदी जी को भेजेंगे और मोदी जी इसे देश के अन्य राज्यों को कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने के लिये भेजेंगे ? उन्होंने कहा कि इससे बड़ा झूठ व मज़ाक़ प्रदेशवासियों के साथ कुछ नहीं हो सकता है।

प्रमुख खबरें

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!

Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत

Patna SSP पर PK का हमला: सत्ताधारी पार्टी के लिए काम कर रही पुलिस, गुंडागर्दी का आरोप