कृषि कानूनों का विरोध कर रहे लोगों ने उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक पर किया हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2021

मुजफ्फरनगर  । केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे लोगों ने शनिवार को यहां सिसौली गांव में भाजपा के बुढाना से विधायक उमेश मलिक पर कथित तौर पर हमला किया, उनकी कार पर पथराव किया और उस पर काली स्याही डाली। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

इसे भी पढ़ें: MP में लगातार सामने आ रहे हैं डेंगू के डराने वाले केस, इस जिले में मिले है 144 मरीज

घटना के बाद भाजपा समर्थक स्थानीय थाने में जमा हो गए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी थाने पहुंचे। किसान पिछले आठ महीनों से केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वे इन तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, केंद्र सरकार का कहना है कि ये कानून किसानों के हित में हैं।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के फैसलों की SIT जांच की मांग, याचिकाओं पर अगले हफ्ते सुनवाई पर सहमत हुए CJI

Asian Games में Jyothi Yarraji के DNS होने का विश्लेषण, क्या Fitness Clearance में हुई जल्दबाजी?

Mallikarjun Kharge ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने और PM Modi के इस्तीफे की मांग की

Terrorism और Trade वार्ता पर S Jaishankar का बड़ा बयान, US से रिश्तों पर रखी बात